हरिद्वार BHEL की बल्ले-बल्ले! अडानी पावर ने दिए 4 बड़े प्रोजेक्ट, 6400 MW का ऑर्डर

अडानी पावर ने चार नई ताप विद्युत परियोजनाओं के लिए हरिद्वार स्थित BHEL को बड़ा अनुबंध दिया है। कंपनी बॉयलर, टर्बाइन और जनरेटर समेत अहम उपकरणों की आपूर्ति करेगी।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
BHEL Adani Power Order: BHEL Gets Major Adani Power Orders
Image: BHEL Gets Major Adani Power Orders

हरिद्वार: देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने की दिशा में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है। अडानी पावर लिमिटेड ने देश में चार नई ताप विद्युत परियोजनाओं की स्थापना के लिए बीएचईएल को बड़े घरेलू अनुबंध दिए हैं। इन परियोजनाओं से जुड़ा कुल ऑर्डर 6,400 मेगावाट क्षमता का बताया गया है।

BHEL Gets Major Adani Power Orders

अनुबंध के तहत बीएचईएल चारों परियोजनाओं के लिए बॉयलर, टर्बाइन, जनरेटर सहित अन्य महत्वपूर्ण उपकरणों की आपूर्ति करेगा। इसके साथ ही कंपनी निर्धारित तकनीकी सेवाएं भी उपलब्ध कराएगी। इन परियोजनाओं का क्रियान्वयन अडानी पावर की आवश्यकताओं के अनुरूप किया जाएगा।

प्रत्येक परियोजना की क्षमता 1,600 मेगावाट

अनुबंध के अनुसार, प्रत्येक परियोजना की क्षमता 2×800 मेगावाट यानी 1,600 मेगावाट होगी। इस तरह चारों परियोजनाओं की कुल क्षमता 6,400 मेगावाट होगी। इन परियोजनाओं में बीएचईएल की ओर से महत्वपूर्ण विद्युत उत्पादन उपकरणों की आपूर्ति की जाएगी।

वैश्विक स्तर पर भी बीएचईएल की मजबूत मौजूदगी

बीएचईएल देश के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भी विद्युत उत्पादन उपकरणों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कंपनी के अनुसार, वह अब तक दुनिया भर में 214 गीगावाट से अधिक क्षमता के विद्युत उत्पादन उपकरण स्थापित कर चुकी है। वित्त वर्ष 2025-26 के अंत तक देश की उपयोगिता स्तर की ताप विद्युत क्षमता में बीएचईएल की हिस्सेदारी 54 प्रतिशत रही। वहीं, परमाणु ऊर्जा के द्वितीयक पक्ष में कंपनी की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत और जल विद्युत क्षेत्र में 43 प्रतिशत रही। देश की कुल पारंपरिक विद्युत उत्पादन क्षमता में बीएचईएल का योगदान 53 प्रतिशत बताया गया है।

ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को मिलेगी मजबूती

बीएचईएल के अनुसार, अडानी पावर से मिले ये अनुबंध कंपनी की तकनीकी क्षमता, कार्य निष्पादन और विद्युत उत्पादन उपकरणों के निर्माण में उसके अनुभव पर भरोसे को दर्शाते हैं। इन परियोजनाओं के माध्यम से देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।