Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
यहां कपकोट में निर्माणाधीन सड़क के ऊपर से भूस्खलन हो गया। भूस्खलन की चपेट में सड़क कटाई का काम कर रही लोडर मशीन आ गई। ड्राइवर और हेल्पर भूस्खलन की चपेट में आ गए। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस और ग्रामीणों की घंटों की मशक्कत से मशीन के नीचे दबे लोगों को रेस्क्यू किया। आनन-फानन में दोनों को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। आगे पढ़िए
आपको बता दें कि बागेश्वर के कपकोट में गैरखेत-लखमारा-चलकाना के लिए नई सड़क बन रही है। सोमवार को देर शाम गैरगाड़ गधेरे के पास काम चल रहा था। अचानक पौकलैंड मशीन के ऊपर भूस्खलन हो गया। पोकलैंड मशीन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर नीचे खाई में गिर गई। इस हादसे में 20 वर्षीय भीम चौहान और 25 वर्षीय मंजीत की मौत हो गई। लोडर मशीन के नीचे दबे दोनों को कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया। पुलिस ने बताया कि घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।