Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र से हत्याकांड का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।
हरिद्वार में एक दामाद ने अपनी सास को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया और बर्बता से उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। अजीब बात तो यह है कि अपनी सास को मौत के घाट उतारने के बाद वह उनकी लाश के पास बैठा रहा और स्वयं उसने ही पुलिस से शिकायत की। फिलहाल पुलिस आरोपी दामाद से पूछताछ कर रही है। बता दें कि सास का गला दबाकर हत्या करने के बाद आरोपी वहीं कुछ देर बैठा रहा और खुद ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
वहीं पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। पुलिस आरोपी दामाद से पूछताछ कर रही है। सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान और सिडकुल थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस थाने में उनको आरोपी का फोन आया जिसमें उसने बताया कि उसने अपनी सास की गला दबाकर हत्या करदी है। जिसके बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। पूरी घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जानकारी जुटाने के साथ ही आरोपी को हिरासत में लिया। वहीं महिला के गले में उंगलियों के निशान बने हुए हैं। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।