उत्तराखंड में नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, सड़क पर पड़ी गहरी दरारें..यहां संभलकर चलें

22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी, ऐसे में हाईवे पर भूस्खलन होना यात्रियों के लिए परेशानी की वजह बन सकता है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
gangotri highway landslide: landslide on gangotri national highway
Image: landslide on gangotri national highway

उत्तरकाशी: पर्वतीय इलाकों में खराब मौसम के बीच गंगोत्री नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड हुआ है। यहां आज सुबह भूस्खलन के बाद हाईवे पर गहरी दरारें पड़ गईं।

Landslide on gangotri national highway

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 22 अप्रैल से गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा भी शुरू हो जाएगी, ऐसे में हाईवे पर भूस्खलन होना यात्रियों के लिए परेशानी की वजह बन सकता है। गुरुवार सुबह 8 बजे उत्तरकाशी में हाईवे के ऊपर बड़ी चट्टान गिर गई। इससे हाईवे पर भी दरारें पड़ गईं। रोड ब्लॉक होने से गंगोत्री हाईवे पर वाहनों का आवागमन रुक गया है। भारी चट्टान के गिरने से हाईवे पर बड़ी दरारें उभरी हुई हैं। रोड ब्लॉक होते ही इसकी सूचना बीआरओ को दी गई। बीआरओ की टीम मशीनरी के साथ हाईवे को खोने के काम में जुटी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि हाईवे पर चट्टान गिरने की घटना सुबह 8 बजे हुई। चट्टान का एक बड़ा हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गिरा।

गनीमत रही कि उस वक्त हाईवे पर से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो जाता। सूचना पाकर बीआरओ ने अपनी तीन मशीन सहित करीब 10 मजदूरों की टीम को मौके पर भेजा है। बीआरओ की टीम हाईवे को खोजने में जुटी है, ताकि आवाजाही बहाल की जा सके। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि करीब 3 घंटे बाद छोटे वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई है। दोपहर तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। गंगोत्री हाईवे श्रद्धालुओं को गंगोत्री धाम तक पहुंचाता है, हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए उत्तराखंड पहुंचते हैं। 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है, ऐसे में अगर हाईवे बार-बार भूस्खलन से प्रभावित होता रहा, तो निश्चित तौर पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।