Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
ऐसे लोग साइबर ठगों के निशाने पर हैं। देहरादून में साइबर ठगों ने लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी में समस्या बताकर एक महिला से 1 करोड़ 30 लाख की ठगी कर डाली। आरोपी को उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राहुल पांडे निवासी निहाल विहार पश्चिमी दिल्ली के रूप में हुई। इस मामले में 4 फरवरी को भी एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई थी। एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि दून निवासी विनोद कुमारी बंसल ने साइबर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि साल 2017 में उन्होंने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी 10 वर्षों के लिए ली थी। पॉलिसी वर्ष 2027 में मिच्योर होनी थी। आगे पढ़िए
जुलाई 2022 में उन्हें एक अनजान शख्स ने कॉल किया। आरोपी कहने लगा कि वो मैक्स लाइफ इंश्योरेंस का अधिकारी है। ये भी कहा कि पॉलिसी में कुछ समस्या है, जिस वजह से इसे रद्द किया जा रहा है। विनोद कुमारी घबरा गईं। तब आरोपी ने कहा कि उसकी बीमा कंपनी के अधिकारियों से जान पहचान है। मदद के एवज में विनोद कुमारी से लाखों रुपये मांगे गए। आरोपियों ने नए-नए फोन नंबर से फोन करके महिला से एक करोड़ 30 लाख रुपये हड़प लिए। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो उन खातों की जांच की गई, जिनमें पैसा ट्रांसफर किया गया था। जांच मे पता चला कि धनराशि दिल्ली के अलग-अलख खातों में ट्रांसफर हुई थी। अब इस मामले में राहुल पांडे नाम के आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।