Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी गढ़वाल जिले में बाघ-गुलदार आतंक का सबब बने हुए हैं। यहां मंगलवार को तमलाग और गडोली में गुलदार के हमले की घटनाएं हुईं, जिसके बाद वन विभाग अलर्ट मोड पर है।
गुलदार की धमक को देखते हुए पौड़ी के कई स्कूलों को 10 जून तक बंद रखने के आदेश दिए गए। आदेश के तहत आज संबंधित क्षेत्रों में स्कूल बंद रहे। जिला मुख्यालय के नजदीक बीते मंगलवार को तमलाग और गडोली में गुलदार के हमले के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। डरे हुए लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे। आगे पढ़िए
गडोली क्षेत्र में डीएम ने 10 जून तक स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं। साथ ही वन विभाग की टीम इलाके में गश्त कर रही है। मंगलवार को पौड़ी के वार्ड संख्या 11 के गडोली और ल्वाली क्षेत्र में गुलदार ने दो लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। जिसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी पौड़ी के अनुरोध पर 10 जून तक के लिए सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया। एमई गिल गडोली जूनियर हाईस्कूल, गडोली व आसपास के क्षेत्र में पड़ने वाले सभी शासकीय, अशासकीय स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र 10 जून को बंद रहे। पौड़ी गढ़वाल में बीते कई दिनों से बाघ-गुलदार के हमले की घटनाएं हो रही हैं। खासकर रिखणीखाल क्षेत्र में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। यहां कई बार स्कूलों को बंद करने की नौबत आ चुकी है।