Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर ने देहरादून के चार बड़े कॉलेज सहित गढ़वाल और हरिद्वार के नौ कॉलेजों की संबद्धता को खत्म कर दिया है।
एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। गढ़वाल केंद्रीय विवि ने जिन अशासकीय कॉलेजों की संबद्धता खत्म की, उनमें देहरादून के डीएवी, डीबीएस, एसजीआरआर, एमकेपी, डीडब्ल्यूटी कॉलेज, एमपीजी कॉलेज मसूरी, पौड़ी का पैठाणी डिग्री कॉलेज, सतीकुंड हरिद्वार और बीएसएम कॉलेज रुड़की शामिल हैं। काउंसिल ने राज्य और केंद्र सरकार को इसकी संस्तुति भी भेज दी, ताकि सरकार इनकी संबद्धता दूसरे विश्वविद्यालय से करवा सके। शैक्षणिक ईयर 2023-24 से इन कॉलेजों की मान्यता खत्म की जाएगी और वेबसाइट से भी इनको हटाया जाएगा।इसके अलावा काउंसिल ने राज्य और केंद्र सरकार को इसकी संस्तुति भेज दी है। विवि सूत्रों ने बताया कि काउंसिल का निर्णय ही मान्य होगा। दोनों पहले ही विवि को अपने स्तर से निर्णय लेने के निर्देश दे चुके हैं। राज्य एवं केंद्र को इस पर केवल औपचारिक मुहर लगानी है।