ऋषिकेश जाने वाले लोग ध्यान दें, होटल और कैंप हुए फुल, एडवांस बुकिंग कराकर ही आएं

अलग-अलग राज्यों के लोग गंगा की लहरों पर राफ्टिंग करने और कैंप के रोमांच का लुत्फ उठाने के लिए ऋषिकेश पहुंच रहे हैं।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Rishikesh Hotel Booking: Rishikesh Online Hotel Booking Full
Image: Rishikesh Online Hotel Booking Full

देहरादून: पर्यटन सीजन में ऋषिकेश आने वाले पर्यटकों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। वीकेंड पर ही नहीं आम दिनों में भी यहां पर्यटकों की खूब भीड़ उमड़ रही है।

Rishikesh Hotel Booking Full

लोग गंगा की लहरों पर राफ्टिंग करने और कैंप के रोमांच का लुत्फ उठाने के लिए ऋषिकेश पहुंच रहे हैं। जून महीने के आखिरी वीकेंड पर भी यहां पर्यटकों की खूब भीड़ रहेगी। वीकेंड से एक दिन पहले ही ऋषिकेश के सभी होटल और कैंप में एडवांस बुकिंग हो चुकी है। यूपी, हरियाणा और दिल्ली समेत अलग-अलग राज्यों के पर्यटक यहां पहुंचने वाले हैं। शुक्रवार को भी गंगा घाटी पर्यटकों से गुलजार नजर आई। लोगों ने राफ्टिंग का मजा लिया। 1 जुलाई से बच्चों के स्कूल भी खुलने वाले हैं। ऐसे में पर्यटक बच्चों संग जून के आखिरी वीकेंड में मौज-मस्ती करने का मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहते। यही वजह है कि तपोवन से लेकर शिवपुरी और लक्ष्मणझूला तक सभी कैंप, होटल और रिजॉर्ट में एडवांस में बुकिंग हो चुकी है। चार दिन पहले से ही मुनिकीरेती, तपोवन, ऋषिकेश और लक्ष्मणझूला के होटल लॉज और कैंप की ऑनलाइन बुकिंग आनी शुरू हो गई थी।

वीकेंड पर होटलों में बुकिंग फुल हो चुकी है। 3 जुलाई तक ऋषिकेश पर्यटकों से गुलजार रहेगा। इस दौरान लोगों को जाम में फंसकर परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। उत्तराखंड के हिल स्टेशन इन दिनों सैलानियों से गुलजार हैं। तपती गर्मी में लोग राहत पाने के लिए नैनीताल-मसूरी जैसे शहरों का रुख कर रहे हैं। टिहरी में भी लोग बड़ी संख्या में बोटिंग करने पहुंच रहे हैं। इससे पहाड़ी शहरों में भीड़-भाड़ नजर आ रही है। मसूरी, ऋषिकेश के अलावा कॉर्बेट नेशनल पार्क आने वाले सैलानियों की संख्या भी हर दिन बढ़ रही है। पर्यटकों की आमद बढ़ने से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं।