उत्तराखंड की मानसी रौतेला की हुई इसरो में एंट्री, देशभर से सिर्फ 6 छात्रों का सलेक्शन

Mansi Rautela ISRO मानसी रौतेला का चयन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग इसरोअंतरिक्ष विभाग भारत सरकार के संस्थान में एमटैक रिमोट सेंसिंग के लिए हुआ है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Mansi Rautela ISRO: uttarakhand mansi rautela selection for MTech in isro
Image: uttarakhand mansi rautela selection for MTech in isro

खटीमा: उत्तराखंड की बेटियां लगातार सफलता के नए आयाम गढ़ रही हैं। अब एक और बेटी ने बड़ी कामयाबी हासिल की है।

Mansi rautela selection for MTech in ISRO

हम बात कर रहे हैं खटीमा की रहने वाली मानसी रौतेला की। मानसी का ISRO में जाने का सपना पूरा हुआ है। खटीमा के अमाऊ की निवासी मानसी रौतेला का चयन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग इसरो अंतरिक्ष विभाग में एमटैक रिमोट सेंसिंग के लिए हुआ है। पढ़ाई में अनुशासन मानसी को घर से ही मिला। उनके पिता नरेंद्र सिंह रौतेला थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में कार्यरत हैं।

नरेंद्र सिंह रौतेला को इससे पहले शैलेश मटियानी पुरस्कार भी मिल चुका है। मानसी की माता पूनम रौतेला भी अध्यापिका हैं। इसरो में रिमोट सेंसिग कोर्स में एमटेक में चयन से पहले मानसी ने बीएससी जियोलॉजी और एमएससी रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस से किया है। मानसी रौतेला इसरो में अपनी पढ़ाई अर्बन प्लानिंग में करेंगी। आपको जानकर हर्ष होगा कि पूरे भारत में 6 विद्यार्थियों को चुना गया है। मानसी का परिवार मूल रूप से अल्मोड़ा का रहने वाला है। उनके दादा पूरन सिंह रौतेला भारतीय सेना में सूबेदार मेजर रह चुके हैं। राज्य समीक्षा की ओर से मानसी रौतेला (Mansi Rautela ISRO) को हार्दिक शुभकामनाएं.