Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उत्तराखंड में इंसान और वन्यजीवों के बीच संघर्ष की खबरें आम हो चली हैं। लगातार कटते जंगल, जंगली जानवरों की बस्तियों में इंसानी दखल की वजह से कई जिलों से आए दिन किसी न किसी की मौत की खबरें सामने आ रही हैं।
इस बीच पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां अपने ननिहाल आए एक मासूम को गुलदार ने निवाला बना लिया। खबर है कि मासूम बच्चा अपने ननिहाल के आंगन में खेल रहा था। इस बीच गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। हमले में बच्चा बुरी तरह घायल हो गया और अस्पताल ले जाते वक्त मासूम ने दम तोड़ दिया। गुलदार का शिकार बने बच्चे का नाम अंशु था जिसकी उम्र सिर्फ 2 साल थी। आगे पढ़िए
उसका घर रुद्रपुर में है और पिता हरिद्वार में नौकरी करते हैं। अंशु डेढ़ साल से अपनी मां के साथ अपने ननिहाल गंगोलीहाट के कोठेरा गांव में रह रहा था। सोमवार शाम करीब 4 बजे अंशु घर के आंगन में खेल रहा था। तभी अचानक गुलदार उस पर आ झपटा। आंगन में खून देखकर परिवार वाले अंशु की तलाश में भागे तो घऱ से आधा किलोमीटर दूर जंगल में अंशु घायल मिला। फौरन अंशु को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि अगस्त और सितंबर में भी गुलदार ने गंगोलीहाट और बेरीनाग क्षेत्र में दो बच्चों को मार डाला था। एक बार फिर एक और मासूम बच्चे की मौत के बाद लोग सदमे में हैं।