Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: पौड़ी जिले के खिर्सू और श्रीनगर में गुलदार ने एक ही दिन में दो बच्चों की जान ले ली।
घटना के बाद पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा है, वहीं वन विभाग ने मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है, हालांकि कोई भी मुआवजा दुखी परिवारों को राहत नहीं दे सकता। मुआवजे से इंसान की जान की भरपाई नहीं की जा सकती। गुलदार के हमले की घटना सामने आने के बाद ग्वाड़ गांव में 5 ट्रैप कैमरे लगाने के साथ 1 पिंजरा भी लगा दिया है। इसके साथ ही गुलदार प्रभावित क्षेत्रों के 127 सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में दो दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है। इस अवकाश की घोषणा के तहत इलाके के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय दो दिन तक बंद रहेंगे।
श्रीनगर में ग्लास हाउस ओर हाइडिल कॉलोनी में एक-एक पिंजरा लगाया गया है, ग्वाड़ गांव में भी 5 ट्रैप कैमरे और एक पिंजरा लगाया गया है। बता दें कि पौड़ी जिले में रविवार को गुलदार के हमले में दो बच्चों ने अपनी जान गंवा दी। ग्वाड़ गांव में 11 साल के अंकित पर गुलदार ने हमला कर उसकी जान ले ली। लोग इस सदमे से उबरे भी नहीं थे कि श्रीनगर में रात्रि 9 बजकर 30 मिनट पर 4 साल के अयान को गुलदार घर के आंगन से उठा ले गया। बाद में अयान की लाश झाड़ियों में मिली। इन दोनों घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में बेहद आक्रोश है। लोगों ने गुलदारों को मारने की मांग की है।