Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: प्रदेश में बिजली की कटौती व बिजली संबंधी अन्य समस्याओं से जूझ रहे उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर है। अब वह अपनी समस्या का समाधान तुरंत पा सकेंगे।
उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने बिजली उपभोक्ताओं की समस्या समाधान के लिए टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करने की सुविधा शुरू की है। यूपीसीएल मुख्यालय में 24 घंटे कॉल सेंटर का संचालन हो रहा है, ताकि बिजली उपभोक्ताओं की समस्या का तुरंत समाधान हो सके। बिजली उपभोक्ता स्वयं सेवा मोबाइल एप, यूपीसीएल की वेबसाइट (www.upcl.org), ई-मेल ([email protected]) एवं टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। शिकायतों का त्वरित समाधान न होने की स्थिति में उपभोक्ता यूपीसीएल के स्थानीय शिकायत केंद्रों पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
बात करें यूपीसीएल के कॉल सेंटर की तो वर्तमान में सेंटर में 105 कस्टमर सर्विस रिप्रजेंटेटिव कार्यरत हैं। इस सेंटर के माध्यम से प्रतिदिन 500 से अधिक उपभोक्ता अपनी विद्युत संबंधित समस्याओं का समाधान पा रहे हैं। इस माह में ही अब तक कुल 19250 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, इसमें 10,261 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। इस तरह टोल फ्री नंबर के जरिए घर बैठे ही उपभोक्ताओं की बिजली संबंधित शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। यूपीसीएल प्रबंधन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारण के मंत्र को आधार मानकर उपभोक्ताओं की सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए कॉल सेंटर और उपभोक्ता स्वयं सेवा मोबाइल एप को शुरू किया है। यूपीसीएल मुख्यालय में 24 घंटे कॉल सेंटर का संचालन किया जा रहा है।