Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत की बेटी ने एक बड़ी उपलब्धि हांसिल कर ली है। उनका चयन कैलिफ़ोर्निया स्थित एक विश्वप्रसिद्ध यूनिवर्सिटी में हुआ है।
25 वर्षीय श्रीजा रावत अपने समर्पण और कड़ी मेहनत की बदौलत कानून, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एल.एल.एम में एडमिशन लेने में सफल रही हैं, उनका चयन स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में हुआ है।
उत्तराखंड को वैसे तो वीरों की भूमि कहा जाता है लेकिन यहां की बेटियां भी राज्य का नाम रोशन करने में पीछे नहीं हैं। कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं जिसमें प्रदेश की बेटियों का नाम न हो। उनके साहस, संघर्ष और समर्पण ने राज्य को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसी क्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की बेटी श्रीजा रावत ने एक बड़ी उपलब्धि हांसिल की है, इनका चयन दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटी में हुआ है और अब वो वहां से अपने लॉ प्रोग्राम की आगे की पढाई करेंगी।