Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: सहायक अध्यापक की परीक्षा पहले 30 जून को निर्धारित थी लेकिन आयोग ने आज इसमें बदलाव कर दिया है अब परीक्षा 18 अगस्त 2024 को आयोजित होगी।
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी चाह रहे थे कि उनके एग्जाम थोड़ा और आगे चले जाए ताकि उन्हें तैयारी करने का और अधिक समय मिल जाएगा। तो आयोग ने आज यह फैसला लिया है कि 30 जून को होने वाली एलटी (सहायक अध्यापक) भर्ती परीक्षा अब 18 अगस्त 2024 को कराई जाएगी। सिलेबस ज्यादा होने के चलते कुछ अभ्यर्थी मांग कर रहे थे कि एग्जाम की डेट बदलनी चाहिए। अब अभ्यर्थियों को पूरे दो महीने से अधिक का और समय दे दिया गया है। अब आप अपनी तैयारी को और अच्छे तरीके से करके एग्जाम को क्वालीफाई कर सकते हैं।
आयोग ने आज दो अन्य परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथियों को अब निर्धारित कर दिया है जिसमें आबकारी सिपाही/परिवहन आरक्षी/उप आबकारी निरीक्षक/ हॉस्टल मेनेजर/ ग्राह्माता/ हाउस कीपर के पदों की परीक्षा 30 जून 2024 को होगी और सहायक भंडारी की परीक्षा 31 जुलाई 2024 को आयोजित होगी।