वनभूलपुरा थाना क्षेत्र से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक एड्स पीड़ित व्यक्ति ने एक स्वस्थ युवती को धोखे में रखकर उससे शादी की।
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: AIDS patient deceive and marry girl
हल्द्वानी: वनभूलपुरा थाने में एक HIV (एड्स) संक्रमित युवक की धोखे में रखकर स्वस्थ युवती से शादी करने का मामला आया है। पीड़ित विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्हें गर्भवती होने के बाद अपने पति के एचआईवी पॉजिटिव होने की बात पता लगी। लेकिन तब तक वो भी संक्रमित हो चुकी थी। और उनका नवजात शिशु भी इस संक्रमण में आने से मर गया।
AIDS patient deceive and marry girl
पीड़ित महिला ने वनभूलपुरा थाने में इस मामले में शिकायत दर्ज की है। महिला की तहरीर पर वनभूलपुरा थाना पुलिस ने पीड़िता के आरोपी पति, सास, ननद, जेठ समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ इस अपराध से सम्बंधित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
जांच करने के दौरान महिला भी निकली HIV संक्रमित
पीड़ित महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पति ने उनसे एड्स पीड़ित होने की बात छुपाकर उससे शादी की। महिला ने बताया उनकी शादी 10 जून 2020 को उसकी शादी क्षेत्र के ही रहने वाले एक युवक से हुई थी। शादी के बाद जब वो गर्भवती हुई उसके बाद वो भी एचआईवी संक्रमित हो गई है। पीड़ित महिला को इस बात की जानकरी तब मिली जब 31 जुलाई 2021 को उनकी डिलीवरी के बाद डॉक्टरों द्वारा जांच करने के दौरान महिला भी HIV संक्रमित निकली। महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। पीड़िता की डिलवरी घर पर ही की गई, घर पर डिलीवरी होने के कारण उनके नवजात शिशु को भी इनफेक्शन हो गया, जिस कारण जन्म के तीन महीने के बाद ही शिशु की मौत हो गई थी। पीड़ित महिला ने ससुराल वालों पर यह भी आरोप लगाया है कि शिशु की बीमारी के दौरान उन्होंने बच्चे का इलाज करने से उनको मना किया।
लेकिन डिलीवरी के बाद महिला की कई प्रकार की शारीरिक जांच की गई, जाँच के दौरान महिला को डॉक्टरों से पता लगा कि वह HIV पॉजिटिव हो चुकी हैं। इसके बाद पूछताछ करने पर जानकारी हुई कि उनका पति पहले से ही एचआईवी पॉजिटिव था। पूछताछ में यह भी जानकारी मिली कि उनका काफी समय से स्थानीय हकीम से उपचार भी चल रहा था। पीड़ित महिला ने अपने का आरोप लगाते हुए ये कहा है कि शादी के समय उसके पति ने उससे HIV संक्रमित होने की छिपाई थी।