उत्तराखंड: नाबालिग युवती ने 20 लड़कों को फैला दिया HIV, स्मैक के लिए बांट दी मौत

यहाँ एक युवती एचआईवी संक्रमित थी और वह अपने साथ 20 लड़कों को भी संक्रमित कर गई।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
HIV in Haldwani: 20 Boys Got HIV After Having Sex With HIV Infected Girl
Image: 20 Boys Got HIV After Having Sex With HIV Infected Girl

हल्द्वानी: स्मैक की लत के चलते किशोरी रुपयों का इंतजाम करने के लिए युवकों को अपनी ओर आकर्षित करती थी। इस तरह कई युवक उसके संपर्क में आए और अवैध संबंधों के बाद उनमें से कुछ एचआईवी पॉजिटिव पाए गए। तबीयत बिगड़ने पर इस मामले का खुलासा हुआ।

20 Boys Got HIV After Having Sex With HIV Infected Girl

रामनगर के गूलरघट्टी क्षेत्र में एक एचआईवी संक्रमित नाबालिग ने 17 महीनों में करीब 20 युवकों को एचआईवी संक्रमण का शिकार बना दिया। अस्पताल में जांच के दौरान इन युवकों के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने पर काउंसलिंग में केवल एक ही किशोरी का नाम सामने आया और इस युवती को स्मैक की लत थी। पैसे की जरूरत पूरी करने के लिए वह युवकों को अपने पास बुलाती और उनसे संबंध बनाती थी। रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय के आईसीटीसी केंद्र में काउंसलर मनीषा खुल्बे द्वारा पूछताछ के दौरान नए खुलासे हुए कि कई युवक शादीशुदा थे और बाद में उनकी पत्नियों को भी संक्रमण हो गया।

नशे की लत के चलते किशोरी से संक्रमित हुए कई युवक

किशोरी के संपर्क में आने के बाद युवकों में से किसी ने भी अपनी तबीयत के बारे में एक-दूसरे से चर्चा नहीं की जिससे संक्रमण का पता नहीं चल सका। काउंसलिंग में एक ही किशोरी का नाम सामने आने पर ही स्थिति स्पष्ट हुई कि गूलरघट्टी इलाके की 17 वर्षीय किशोरी जो नशे की लत के कारण पैसे जुटाने के लिए युवकों को अपने पास बुलाती थी, एचआईवी संक्रमण फैलाने का कारण बनी।