उत्तराखंड: 9 साल की मासूम को दिनदहाड़े आंगन से उठा ले गया गुलदार, झाड़ियों में मिला अधखाया शव

गुलदार का आतंक एक बार फिर से बढ़ने लगा है, बच्चे दिन में भी अपने घरों में सुरक्षित नहीं है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Leopard Killed A 9 Years Old Girl: Leopard Killed A 9 Years Old Girl in Tehri
Image: Leopard Killed A 9 Years Old Girl in Tehri

टिहरी गढ़वाल: भिलंगना रेंज में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को दिनदहाड़े आँगन से गुलदार उठाकर ले गया और उसे मार डाला बच्ची का क्षत विक्षत शव कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में मिला।

Leopard Killed A 9 Years Old Girl in Tehri

पहाड़ों में गुलदार एक बार फिर से हावी होने लगे हैं, मामला टिहरी जनपद के भिलंगना ब्लॉक के भोड़ गांव का है यहाँ एक 9 साल की बच्ची को गुलदार ने अपने निवाला बनाया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि पूनम जब स्कूल से लौटी तो वह खाना खाकर अपने आँगन में बैठ गई। इसी बीच झाड़ियों में घात लगाए बैठा गुलदार ने बच्ची पर हलमा कर दिया और उसे खींचकर झाड़ियों में ले गया। पूनम की माँ सावन के पहले सोमवार के दिन जल चढ़ाने मंदिर गई हुई थी। लेकिन जब वे घर आई तो उन्हें पूनम नहीं दिखी तो सबने खोजबीन करना शुरू कर दिया।

गुलदार को नरभक्षी घोषित किया गया

यह खबर आस पास ग्रामीणों में भी फेल गई तो सबने जंगलों में खोजबीन शुरू कर दी लेकिन फिर भी कुछ पता नहीं चला। देर शाम पूनम का क्षत विक्षत अवस्था में शव घर से 50 मीटर की दूरी पर ही बरामद किया गया। जिसे देखकर परिजनों की चीख पुकार मच गई और क्षेत्र में मातम पसर गया। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई जिसके बाद वन विभाग की टीम गाँव पहुंची। ग्रामीणों ने गुलदार को नरभक्षी घोषित करने की मांग की है, वहीं घटना पर विधायक शक्ति लाल शाह ने कहा है कि गुलदार नरभक्षी घोषित करने के आदेश जारी हो चुके हैं। जल्द ही शूटर दल वहां पहुंचेगा व पीड़ित परिवार को भी उचित मुआवजा दिया जाएगा।