Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: गढ़वाल विश्वविद्यालय ने यूजी कोर्सों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्रों को 11 अगस्त तक समर्थ पोर्टल पर अपना पंजीकरण करने की सुविधा दी गई है।
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। हाल ही में एनटीए द्वारा परीक्षा परिणाम जारी किए जाने के बाद विश्वविद्यालय ने पंजीकरण की प्रक्रिया को सक्रिय कर दिया है। पंजीकरण 11 अगस्त तक समर्थ पोर्टल पर किया जा सकता है और इसके बाद मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रदान किए जाएंगे।
गढ़वाल विश्वविद्यालय के डीन ऑफ़ स्टूडेंट्स वेलफ़ेयर प्रो. महावीर सिंह नेगी ने बताया कि छात्र और छात्राएं पंजीकरण के लिए दो वेबसाइटों का उपयोग कर सकते हैं: https://hnbgucuet.samarth.edu.inऔर विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के इच्छुक छात्रों के लिए https://hnbgucuet.samarth.edu.in/college
पंजीकरण समाप्त होने के बाद 12 और 13 अगस्त को प्रथम मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। प्रो. नेगी ने यह भी बताया कि स्नातकोत्तर और बीएड प्रवेश परीक्षा के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे, और यूजी प्रवेश प्रक्रिया के बाद बीएड और पीजी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने छात्रों से जल्द पंजीकरण करने की अपील की है ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।