Uttarakhand: नर्सिंग-पैरामेडिकल कोर्सों के लिए आवेदन की तिथि घोषित, ये रहेगी प्रवेश प्रक्रिया

राज्य में मेडिकल कोर्स करने वाले अभ्यर्थियों लिए एक नया अपडेट जारी हुआ है जिसमें आवेदन की तारीख और कॉलेजों में सीट की जानकारी दी गई है।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Nursing Paramedical Courses: Application Dates Announced For Nursing Paramedical Courses
Image: Application Dates Announced For Nursing Paramedical Courses

देहरादून: उत्तराखंड में नर्सिंग और पैरामेडिकल कोर्सों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू हो रही है। इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पूर्व आवेदन करें।

Application Dates Announced For Nursing-Paramedical Courses in Uttarakhand

उत्तराखंड में 50 से अधिक निजी नर्सिंग कॉलेजों में राज्य कोटा की 50% सीटें विश्वविद्यालय स्तर पर भरी जाती हैं। इन कॉलेजों में मैनजमेंट कोटे की 50% सीटों के लिए अलग प्रवेश प्रक्रिया अपनाई जाती है, जिसमें निजी कॉलेजों की एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिला दिया जाता है। हालांकि इस साल सीट बंटवारे के फार्मूले पर शासन की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इंडियन नर्सिंग काउंसिल ने पहले बीएससी नर्सिंग दाखिलों के लिए केंद्रीकृत व्यवस्था लागू करने का आदेश जारी किया था। 2021 में बीएससी नर्सिंग की सीटों को केंद्रीकृत काउंसिलिंग के माध्यम से भरने का प्रस्ताव शासन के पास गया था, लेकिन निजी कॉलेजों के विरोध के चलते शासन ने दाखिले पूर्व व्यवस्था के अनुसार ही जारी रखने का निर्णय लिया।

प्रथम चरण:

ऑनलाइन पंजीकरण, शुल्क भुगतान, और च्वाइस फिलिंग: 10 सितंबर (दोपहर 2 बजे से) - 18 सितंबर (शाम 5 बजे तक)
डाटा प्रोसेसिंग: 19 और 20 सितंबर
सीट आवंटन: 21 सितंबर
दाखिले की अंतिम तिथि: 27 सितंबर
सरकारी व निजी कॉलेजों में सीटों की स्थिति
एएनएम कोर्स में सरकारी कॉलेजों में 165 और निजी कॉलेजों में 174 सीटें उपलब्ध हैं। जीएनएम कोर्स के लिए सरकारी कॉलेजों में 154 और निजी कॉलेजों में 924 सीटें हैं। पोस्ट बेसिक कोर्स के अंतर्गत बीएससी नर्सिंग में सरकारी कॉलेजों में 33 और निजी कॉलेजों में 319 सीटें हैं, जबकि एमएससी नर्सिंग में सरकारी कॉलेजों में 20 और निजी कॉलेजों में 156 सीटें हैं। बीएससी पैरामेडिकल कोर्स में सरकारी कॉलेजों में 344 और निजी कॉलेजों में 1600 सीटें हैं।