उत्तराखंड के 15 पॉलिटेक्निक कॉलेजों में छात्रों की कम संख्या के चलते 15 विभागों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। इनमें से अधिकतर तकनीकी संस्थान कुमाऊं में स्थित हैं।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Closure of 15 Branches Across 15 Polytechnic Colleges in Uttarakhand
देहरादून: बंद होने वाली ब्रांचों की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए तकनीकी शिक्षा निदेशक आरपी गुप्ता ने छात्रों से नए पाठ्यक्रम या संस्थान का विकल्प मांगा है।
Closure of 15 Branches Across 15 Polytechnic Colleges in Uttarakhand
सरकारी तकनीकी संस्थानों में छात्र संख्या में कमी एक गंभीर मुद्दा बन गया है। इस स्थिति से निपटने के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग ने राज्य के 15 राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों में कुछ विशेष पाठ्यक्रमों को बंद करने का निर्णय लिया है। इससे प्रभावित छात्रों को अन्य संस्थानों या पाठ्यक्रमों में स्थानांतरण का विकल्प दिया जाएगा। निदेशालय ने प्रधानाचार्यों से इस संबंध में तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। कम छात्रों के साथ-साथ पास आउट छात्रों को प्लेसमेंट में आ रही समस्याओं और स्टाफ की कमी के कारण इन कॉलेजों की ओर छात्रों का आकर्षण भी कम होता जा रहा है।
छात्रों की कमी के चलते इन संस्थानों की ब्रांच होगी बंद:-
1. पॉलिटेक्निक ताकुला, अल्मोड़ा में इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की 40 की क्षमता में 6 छात्रों ने प्रवेश लिया।
2. पॉलिटेक्निक शक्तिफार्म, ऊधम सिंह नगर में केमिकल टेक्नोलॉजी रबर एंड प्लास्टिक पाठ्यक्रम में 30 की क्षमता के मुकाबले केवल 5 छात्रों ने प्रवेश लिया है, जिससे यह पाठ्यक्रम बंद होगा और छात्रों को अन्य संस्थानों में स्थानांतरित किया जाएगा।
3. गणाई गंगोली, पिथौरागढ़ में आईटी पाठ्यक्रम में 30 की क्षमता में 1 छात्र ने प्रवेश लिया।
4. पॉलिटेक्निक सल्ट, अल्मोड़ा में सिविल एंड एनवायरनमेंट इंजीनियरिंग में केवल 1 प्रवेश हुआ है। छात्रों को अन्य विकल्प दिए जाएंगे जैसे कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग।
5. बांस, पिथौरागढ़ में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 60 की क्षमता में 5 छात्रों ने प्रवेश लिया।
6. बांसबगड़ में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में भी 30 की क्षमता में 4 छात्रों ने प्रवेश लिया।
7. कनालीछीना में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 30 की क्षमता के सापेक्ष 4 छात्रों ने प्रवेश लिया।
8. चंपावत में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में 30 की क्षमता में 4 छात्रों ने प्रवेश लिया।
9. जैंती, अल्मोड़ा में सिविल इंजीनियरिंग में 30 की क्षमता में 4 छात्रों ने प्रवेश लिया।
10. इसके अलावा राजकीय महिला पॉलिटेक्निक सुद्धोवाला में क्लाउड कंप्यूटिंग एंड बिग डाटा, नरेंद्र नगर में गेमिंग एंड एनिमेशन, हिंडोलाखाल में मैकेनिकल इंजीनियरिंग, काण्डीखाल में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और आमवाला, देहरादून में एयरक्राफ्ट मेंटनेंस इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम बंद किए जा रहे हैं।