Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
बागेश्वर: उत्तराखंड में लगातार गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर एक ही दिन में दो बच्चों को गुलदार ने अपना शिकार बनाया।
गुरुवार को एक 3 साल की बच्ची और एक 14 साल के लड़के को गुलदार ने अपना शिकार बनाया। बागेश्वर जिले की कांडा तहसील के ओलानी गांव में एक बच्ची की गुलदार ने जान ले ली। गुरुवार शाम करीब 5:00 बजे तीन साल की योगिता उप्रेती अपने आँगन में खेल रही थी। इस दौरान घर के बाहर घात लगाए बैठे गुलदार मासूम बच्ची पर घातक हमला किया।
घात लगाए बैठे गुलदार मासूम योगिता पर घातक हमला किया। घटना स्थल पर मौजूद परिजनों ने योगिता को गुलदार के मुँह से छुड़ाने की कोशिश की लेकिन गुलदार बच्ची को लेकर वहां से भाग गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम और थाना कांडा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम को घर से कुछ दूरी पर बच्ची की बॉडी बरामद हो गयी है। हादसे से बाद से ओलानी गांव में भय का माहौल बना हुआ है। बच्ची के मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है, गांव में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
ऊधम सिंह नगर जनपद के नानकमत्ता के बिचवा भूड़ इलाके में एक 14 वर्ष के गोपी को गुलदार उसके आँगन से उठा ले गया। परिजनों ने बताया कि लड़का अपने घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान एक गुलदार ने लड़के पर हमला कर दिया। लड़के के शोर मचने पर वहां परिवार और आसपास के अन्य लोग इक्क्ठा हुए, लोगों का शोर सुनकर गुलदार ने लड़के को घायल करके वहीं छोड़कर भाग गया। घायल गोपी को उसके परिजन अफरा-तफरी में ग्रामीणों के साथ मिलकर उप जिला चिकित्सालय सितारगंज इलाज के लिए ले गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। गोपी की मौत से परिवार और इलाके में कोहराम मचा हुआ है।