मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के चारधामों में शीतकालीन प्रवास स्थलों के लिए यात्रा शुरू करने के निर्देश जारी किये हैं।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: CM Dhami instruct officers to start Winter Chardham Yatra
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास स्थलों के लिए यात्रा शुरू की जाय और इसका व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार भी किया जाए।
CM Dhami instruct officers to start Winter Chardham Yatra
मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास स्थलों के लिए यात्रा शुरू की जाए। साथ ही मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क दुर्घटना सुरक्षा नियमावली जल्द बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीतकालीन प्रवास स्थलों के लिए यात्रा का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित किया जाए।
ये हैं चारधाम शीतकालीन गद्दीस्थल
ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ, केदारनाथ धाम का शीतकालीन प्रवास स्थल है, यह स्थान द्वितीय केदार मद्महेश्वर का भी शीतकालीन प्रवास स्थल है। बदरीनाथ धाम का शीतकालीन पूजा स्थल योग ध्यान बदरी पांडुकेश्वर है जबकि आदिगुरु शंकराचार्य गद्दी स्थल जोशीमठ है। मां गंगा उत्तरकाशी जिले के मुखवा में और मां यमुना खरसाली में शीतकालीन प्रवास करती हैं। इन सभी स्थानों पर 6 माह शीतकाल में पूजा अर्चना होती है। श्रद्धालु शीतकाल में इन स्थानों पर होने वाली पूजा-अर्चना में शामिल हो सकते हैं।
GMVN देगा होटलों में डिस्काउंट: CM धामी
इन शीतकालीन प्रवास स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम के होटलों में रूकने पर किराये में 10 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाए। मुख्यमंत्री अगले सप्ताह शीतकालीन प्रवास स्थलों की यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा भी करेंगे। मुख्यमंत्री ने देवभूमि उत्तराखण्ड के रजत उत्सव वर्ष में सशक्त उत्तराखण्ड की कार्ययोजना के लिए सभी विभागों को अल्पकालीन और दीर्घकालीन योजनाओं पर कार्य करने के निर्देश दिये थे। इसकी समीक्षा भी मुख्यमंत्री अगले सप्ताह करेंगे।
मुख्यमंत्री करंगे जनपदों का भ्रमण और रात्रि प्रवास
देवभूमि उत्तराखण्ड को 2025 तक ड्रग्स फ्री राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को गहन अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं। नशीले पदार्थों को बेचने वालों पर नियमित निगरानी रखने और इसमें संलिप्त पाये जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। किराये पर रह रहे बाहरी लोगों का नियमित सत्यापन करने के निर्देश भी दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही जनपदों का भ्रमण और रात्रि प्रवास करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जन सुनवाई के साथ ही विकास कार्यों का निरीक्षण और नगर निकायों और सरकारी कार्यालयों में विभिन्न व्यवस्थाओं और स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे। इसके लिए CM धामी ने रोस्टर जारी करने के निर्देश दिये हैं।