अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा में सेमेस्टर परीक्षा के दौरान छह छात्रों को नक़ल करते हुए पकड़ा गया . इनमे से एक छात्र के पास से मोबाइल मिला छात्र मोबाइल में चैट जीपीटी का प्रयोग कर नकल कर रहा था।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: 6 students caught cheating in exam at SSJ campus Almora
अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा में सेमेस्टर परीक्षा के दौरान छह छात्रों को नक़ल करते हुए पकड़ा गया . इनमे से एक छात्र एक पास से मोबाइल मिला जो कि चैट जीपीटी का प्रयोग कर नकल करते पकड़ा गया।
Six students caught cheating in exam at SSJ campus Almora
इन दिनों सोबन सिंह जीना परिसर में दो पालियों में बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम, पांचवें, एमससी प्रथम सेमेस्टर के परीक्षाएं चल रही हैं . परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए परिसर में आंतरिक उड़नदस्ता टीम गठित कि गई है .जो लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। बीते बुधवार को SSJ परिसर में सेमेस्टर परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए छह छात्रों को पकड़ा गया
मोबाइल लेकर परीक्षा केंद्र में पहुंचा था छात्र
दरअसल परिसर में हिंदी साहित्य, वानिकी, सांख्यिकी आदि की परीक्षाएं हो रही थी. परीक्षा की पहली पाली में बीए प्रथम सेमेस्टर की एक छात्रा, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के एक छात्र को नकल करते पकड़ा गया, दोनों के पास से अनुचित साधन पाए गए . उनके अलावा बीसीए प्रथम सेमेस्टर का एक छात्र मोबाइल लेकर परीक्षा केंद्र में पहुंचा था और एआई टूल चैट जीपीटी के जरिये सवालों के उत्तर लिख रहा था। उसके बाद परीक्षा कि दूसरी पाली में भी निरिक्षण टीम ने बीए पांचवें सेमेस्टर की एक छात्रा और एमएसी प्रथम सेमेस्टर के दो छात्रों नकल से साधनों के साथ नकल करते पकड़ा। इन छह छात्र- छात्राओं पर अनुचित साधन का प्रयोग करने के तहत निरिक्षण समिति द्वारा इन छात्रों पर कड़ी कार्यवाई कि जाएगी .