Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: नानकमत्ता क्षेत्र की बीएलओ और गंभीर बीमारी (सीएमएल/सीपी) से ग्रसित महिला संगीता कौर ने अपने पति मलकीत सिंह और परिवार की सुरक्षा के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित संगीता कौर ने बताया कि उसके देवर मंजीत सिंह जर्मनी में पीआर पर है। उसकी पत्नी निर्मल कौर लगातार मकान पर कब्जे की नीयत से उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। परिवार ने अपनी पुश्तैनी ज़मीन बेचकर मंजीत को विदेश भेजा था, जबकि खुद मेहनत से जमीन खरीदकर मकान बनाया और माता-पिता की सेवा की है।
संगीता का आरोप है कि निर्मल कौर अपराधिक प्रवृत्ति की है, जो आए दिन झूठी रिपोर्टें व 112 पर कॉल कर उत्पीड़न कर रही है। 31 मई, 4 जुलाई और 12 जुलाई को की गई शिकायतों की प्रतियां भी संलग्न की गई हैं। पीड़िता का कहना है कि अगर भविष्य में कोई अप्रिय घटना होती है, तो उसकी जिम्मेदार निर्मल कौर होगी और उसने जानमाल की सुरक्षा की मांग की है। पीड़िता ने जिलाधिकारी, एसएसपी और गृह मंत्रालय को पत्र भेजकर मामले की उच्चस्तरीय जांच व सख्त कार्रवाई की मांग की है।