मानव सेवा समिति ने यह पहल खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए की है। समिति का लक्ष्य है कि मेधावी छात्र उच्च शिक्षा के साथ ही भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता हासिल कर सकें।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Free coaching for competitive exams for meritorious students
रामनगर: उत्तराखंड मानव सेवा समिति ने उत्तराखंड के जरूरतमंद और होनहार छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग की योजना शुरू की है। इस योजना के तहत मेधावी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोचिंग मिलेगी।
Free coaching for competitive exams for meritorious students
उत्तराखंड मानव सेवा समिति ने हाल ही में गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के 10 जिलों के मेधावी छात्रों का सम्मान किया। समिति की ओर से ऋषिकेश और हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में मेरिट सूची में स्थान पाने वाले कुल 243 छात्रों को सम्मानित किया गया। अब समिति ने प्रदेश के जरूरतमंद और होनहार छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग की योजना शुरू की है। इस योजना के तहत प्रदेश के मेधावी बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोचिंग कर सकेंगे।
गढ़वाल में कोचिंग सेंटर खोले जाने की तैयारी
मानव सेवा समिति ने यह पहल खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए की है। समिति का लक्ष्य है कि पहाड़ के मेधावी छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करने के साथ ही भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता हासिल कर सकें। समिति ने फिलहाल रामनगर में एक निःशुल्क आवासीय कोचिंग सेंटर की शुरुआत की है, जहाँ वर्तमान में 10 छात्र अध्ययनरत हैं। आने वाले समय में इस योजना को पूरे राज्य में शुरू किया जाएगा। समिति की योजना है कि आने वाले समय में राज्य के अन्य जिलों में भी ऐसे सेंटर खोले जाएंगे। रामनगर के बाद अब अगले चरण में श्रीनगर गढ़वाल अथवा चमोली जिले में कोचिंग सेंटर खोले जाने की तैयारी चल रही है।
मेधावी छात्रों को दी गई विशेष आर्थिक सहायता
समिति के अध्यक्ष और भविष्य निधि के पूर्व अपर आयुक्त बीएन शर्मा ने बताया कि समिति द्वारा प्रदेश में शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मेधावी छात्रों को विशेष आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। उत्तराखंड के दोनों मंडलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को ₹40-40 हजार की राशि दी गई। 10 जिलों की श्रेष्ठता सूची में आने वाले छात्रों को ₹35-35 हजार का पुरस्कार दिया गया। ब्लॉक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को ₹30-30 हजार की धनराशि दी गई। वहीं, ब्लॉक स्तर पर 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को ₹10-10 हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।