: ये राजनीति है ? कहते हैं कि राजनीति जाने क्या क्या करवा दे। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पाटीदार नेता हार्दिक पटेल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हार्दिक से अनिश्चित कालीन अनशन खत्म करने का अनुरोध किया। आपको बता दें कि हार्दिक पटेलबीते 18 दिन से अनशन कर रहे हैं। हरीश रावत हार्दिक पटेल के आवास पर गए और उन्हें अपना समर्थन दिया। पाटीदार आरक्षण की मांग करने वाले हार्दिक पटेल के साथ बैठक के बाद हरीश रावत ने बताया कि उन्होंने पटेल को अनशन खत्म करने की सलाह दी। इसके अलावा इस मुद्दे को उजागर करने के लिए विरोध का कोई और माध्यम अपनाने की सलाह दी है।बकौल हरीश रावत 'मैंने उनसे कहा है कि देश के किसानों, पाटीदारों और युवाओं के लिए उनका जीवन बेहद महत्वपूर्ण है। मैं हार्दिक पटेल से अनशन खत्म करने की अपील करता हूं’।