उत्तराखंड में 1000 करोड़ का निवेश करेगा अडानी ग्रुप, बेरोजगारों के लिए बंपर तोहफा!

उत्तराखंड में हजारों बेरोजगारों के लिए एक राहत भरी खबर है। अडानी ग्रुप ने उत्तराखंड में एग्रो सेक्टर में 1000 करोड़ के निवेश को हरी झंडी दे दी है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
uttarakhand investors summit: adani group to invest one thousand carore in uttarakhand
Image: adani group to invest one thousand carore in uttarakhand

: इस वक्त उत्तराखंड पर देश और दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं। दरअसल उत्तराखंड में पहली बार इनवेस्टर्स मीट जैसा बड़ा आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले ही अडानी ग्रुप ने 1 हजार करोड़ के निवेश को सहमति दे दी है। इस निवेश से एग्रो सेक्टर में जबरदस्त रोजगार की संभावनाएं हैं। जल्द ही कृषि विभाग इस निवेश को लेकर एमओयू करने जा रहा है। इस वक्त खुशी की खबर ये भी है कि अडानी समेत अन्य कंपनियों के साथ उत्तराखंड में 1650 करोड़ के निवेश पर सहमति बन गई है। अब आपको बताते हैं कि किन किन क्षेत्रों में निवेश किया गया है और कहां रोजगार की जबरदस्त संभावनाएं हैं। 12 सेक्टरों की लिस्ट तैयार की गई है और यहां निवेश की योजना है।

यह भी पढें - उत्तराखंड-हिमाचल सीमा पर भयानक हादसा..खाई में गिरी गाड़ी, 13 लोगों की दर्दनाक मौत
ये सेक्टर हैं बागवानी, कृषि, पर्यटन, ऐरामा पार्क, वेलनेस, आयुष, ऑटोमोबाइल, सोलर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन, फिल्म इंडस्ट्री, आईटी, फूड प्रोसेसिंग, बायोटेक्नोलॉजी, शिक्षा और स्वास्थ्य। अकेले अडानी ग्रुप ने एग्रो सेक्टर में एक हजार करोड़ का निवेश करने की सहमति दे दी है। इसके साथ ही सारडोनेक्स एग्रो टेक ने भी 400 करोड़ के निवेश को सहमति दे दी है। एक्सपर्ट्स की राय है कि इससे उत्तराखंड में ही स्थानीय युवाओं को बंपर रोजगार मिलेगा। सरकार की भी मंशा ये ही है कि इस इनवेस्टर्स मीट के जरिए उत्तराखंड के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिल सके। इसके अलावा इंडोनेशिया की इंडो इन कंपनी, इंदौर की जुविलेंट कंपनी समेत और इंदौर की ही एडवांस ग्रुप आफ कंपनियों की तरफ से निवेश के प्रस्ताव मिले हैं।

यह भी पढें - उत्तराखंड के युवाओं के लिए बंपर मौका, 16 नवबंर के 7 जिलों में सेना की भर्ती रैली
खास बात ये है कि उत्तराखंड के नेचुरल हैंप, बिच्छू घास और भीमल से तैयार होने वाले फाइबर पर आधारित उद्योगों को लगाने में भी निवेशकों की अच्छी खासी रुचि है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के औद्योगिक सलाहकार केएस पंवार ने इस बारे में मीडिया को कुछ खास बातें बताई हैं। उनका कहना है कि उत्तराखंड में ये पहला मौका है जब सरकार बड़े स्तर पर इंवेस्टर्स समिट का आयोजन कर रही है। इसका सीधा लाभ उत्तराखंड के लोगों को ही मिलेगा। उनका कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों में निवेश होने से पलायन रुकने के साथ ही रिवर्स माइग्रेशन होगा। कुल मिलाकर कहें तो उत्तराखंड के लिए ये एक बेहतरीन खबर है और आने वाले वक्त में रोजगार के हजारों मौके युवाओं का इंतजार कर रहे हैं।