Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
: उत्तराखंड के ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल नेटवर्क पर इस वक्त सभी की निगाहें टिकी हैं। इस रूट को तैयार करने का काम जोर शोर से चल रहा है। इस बीच सरकार ने भी ऐलान कर दिया है कि इस रेल नेटवर्क का काम 2024 तक पूरा हो जाएगा। 2025 से इस रूट पर रेल सेवा शुरू हो जाएगी। इस बारे में उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक मीटिंग ली। इस मीटिंग के दौरान प्रोजेक्ट से जुड़े जिलाधिकारियों और गढ़वाल कमिश्नर को तमाम बपरेशानियों के निस्तारण के निर्देश दिए हैं। पहले फेज में 5.7 किलोमीटर लंबी वीरभद्र-न्यू ऋषिकेश रेलवे लाइन को तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा यार्ड, ओवर ब्रिज रोड, अंडर ब्रिज रोड, और चंद्रभागा नदी पर पुल तैयार करने का काम जारी है। पहले फेज का काम दिसंबर 2018 तक पूरा होने के आसार हैं। इस रेल नेटवर्क की खूबियां जानिए।
चार धाम को जोड़ने वाली ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन प्रोजेक्ट की समीक्षा की। यह प्रोजेक्ट 2024 तक पूरा हो जाएगा, 2025 से इस...
Posted by Trivendra Singh Rawat on Monday, October 1, 2018