Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए आने वाले भक्तों के लिए आने वाला सीजन काफी खास रहेगा। यहां पहुंचने वाले लोगों को उत्तराखंड को करीब से जानने का मौका मिलेगा। ऐसा पहली बार होगा जब केदारनाथ में उत्तराखंड की झलक देखने को मिलेगी। ये सब मुमकिन होगा यहां खुलने वाले हाट बाजार से। देश-दुनिया से केदारनाथ दर्शनों को आने वाले यात्री और पर्यटक यहां तैयार हो रहे हाट बाजार में स्थानीय उत्पादों की खरीदारी कर सकेंगे। इसके अलावा ये बाजार उन्हें पहाड़ी वास्तुकला के भी दर्शन कराएगा। फिलहाल केदारपुरी में बायोमीट्रिक सेंटर के पास 50 दुकानें बनकर तैयार हो चुकी हैं। केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ये किसी सौगात से कम नहीं की भगवान भोलनाथ के दर्शनों के साथ साथ वो उत्तराखंड से जुड़ी चीजों से भी रुबरु हो सकेंगे। उत्तराखंड सरकार ने यात्रा के जरिए पहाड़ी वास्तुकला और संस्कृति के साथ ही स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के मकसद से इस हाट बाजार को तैयार किया है।