Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
: आज रात से उत्तराखंड में पेट्रोल डीजल के दाम 5 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से कम होंगे। वित्त मंत्री अरूण जेटली के बाद उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक बड़ा फैसला लिया है। जी हां केंद्र सरकार ने जैसे ही देशभर में तेल की कीमत ढाई रुपये कम की तो इसके बाद राज्यों से कहा कि अपने हिसाब से आगे तेल के दाम कम करें। ऐसे में उत्तराखंड के सीएम ने भी बड़ा फैसला लेते हुए तेल के दामों में ढाई रुपये की और कटौती कर दी। इसके साथ ही महंगाई से जूझ रही उत्तराखंड की जनता के लिए ये एक बड़ी राहत की खबर है। क्या आप जानते हैं कि इन दामों में कटौती के बाद उत्तराखंड सरकार को 325 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार वहन करना पड़ेगा। हालांकि इसके लिए भी उत्तराखंड सरकार तैयार है। आज रात 12 बजे से उत्तराखंड में तेल के दाम 5 रुपये प्रति लीटर कम होंगे।
पेट्रोल व डीजल के दामों में प्रति लीटर ₹2.5 की कटौती के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करता हूं।उत्तराखंड की जनता को...
Posted by Trivendra Singh Rawat on Thursday, October 4, 2018