क्या उत्तराखंड के लोग अपनी सरकार से खुश हैं ? जानिए क्या कहता है लेटेस्ट सर्वे

क्या उत्तराखंड के लोग अपनी सरकार के कामकाज से खुश हैं? 12 सवालों का जवाब ढूंढने के लिए उत्तराखंड के ही HNN चैनल द्वारा एक सर्वे किया गया है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
uttarakhand: hnn news took servey in uttarakhand
Image: hnn news took servey in uttarakhand

: सवाल पूछने बहुत जरूरी हैं, जनता के दिल में क्या चल रहा है, ये जानना भी बेहद जरूरी है। सरकार के कामकाजों से लोग कितने खुश हैं और कितने नाराज़ हैं, इन बातों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इन्ही सब बातों को लेकर उत्तराखंड के ही एक न्यूज चैनल HNN ने एक सर्वे किया है। दावा किया जा रहा है कि ये उत्तराखंड का अब तक का सबसे बड़ा सर्वे है। बताया गया है कि उत्तराखंड की ज्यादातर विधानसभाओं से इस सर्वे में सैंपल जुटाए गए। 12 अलग अलग सवाल जनता से पूछे गए। इनमें से कुछ अहम बातों के बारे में हम आपको बता रहे हैं।
सर्वे में सवाल पूछा गया कि उत्तराखंड के लोग सीएम त्रिवेंद्र के 19 महीने के कामकाज़ को किस तरह से देखते हैं ? 39 फीसदी लोगों ने इसे अच्छा कहा, 27 फीसदी लोगों ने बहुत अच्छा कहा और 21 फीसदी लोगों ने इस कामकाज को निराशाजनक कहा है।

यह भी पढें - देहरादून को मोहकमपुर फ्लाईओवर की सौगात, शुरू हुआ सफर..इसकी खूबियां हाईटेक हैं
सर्वे में सवाल पूछा गया कि पहाड़ों में त्रिवेंद्र सरकार के कामकाज को किस तरह से आंकते हैं? 48 फीसदी लोगों ने इसे संतोषजनक बताया और 26 फीसदी लोगों ने इसे निराशाजनक बताया।
सर्वे में सवाल पूछा गया है कि सरकार की सबसे बेहतर यौजना कौन सी लगी। 52 फीसदी लोगों ने कहा कि आयुष्मान उत्तराखंड योजना सबसे बेहतर है।
इसके अलावा सर्वे में सवाल पूछा गया कि उत्तराखंड में मंत्रियों का कामकाज कैसा चल रहा है? 36 फीसदी लोगों ने इसे संतोषजनक कहा, तो 38 फीसदी लोगों ने इसे निराशाजनक कहा।
सवाल पूछा गया कि उत्तराखंड में कांग्रेस का सबसे लोकप्रिय नेता कौन है ? 56 फीसदी लोगों ने हरीश रावत को सबसे लोकप्रिय नेता बताया। 24 फीसदी लोगों ने प्रीतम सिंह, 18 फीसदी लोगों ने इंदिरा हृदयेश को लोकप्रिय कांग्रेस नेता बताया।

यह भी पढें - उत्तराखंड को बड़ी सौगात देंगे पीएम मोदी, 24 जल विद्युत परियोजनाओं पर लेंगे फैसला!
सर्वे में एक और बड़ा सवाल पूछा गया। सवाल ये था कि गैरसैंण को लेकर कौन सी पार्टी गंभीर दिखती है? 67 फीसदी लोगों के मुताबिक कौई भी पार्टी इसेक लिए गंभीर नहीं दिखती। 17 फीसदी लोगों ने बीजेपी और 12 फीसदी लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में अपनी राय रखी।
इसके अलावा इनवेस्टर्स मीट से जुड़ा हुआ अहम सवाल भी इस सर्वे में पूछा गया है। लोगों से सवाल पूछा गया कि इनवेस्टर्स मीट को आप किस तरह से देखते हैं? 6 फीसदी लोगों ने कहा कि इससे रोजगार बढ़ेंगे, 12 फीसदी लोगों के मुताबिक इससे उत्तराखंड में उद्योग बढ़ेंगे, 80 फीसदी लोगों ने बताया कि इनवेस्टर्स समिट से उत्तराखंड में उद्योग और रोजगार दोनों बढ़ेंगे।
सर्वे में ये भी सवाल पूछा गया कि सीएम त्रिवेंद्र की सबसे बेहतर बात क्या है ? 78 फीसदी लोगों ने सीएम की ईमानदार छवि को सबसे बेहतर बात बताया।