Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
देहरादून: पहले मोहकमपुर फ्लाईओवर और अब उत्तराखंड की पहली डबल लेन टनल..उत्तराखंड की जनता को एक के बाद एक सौगात मिल रही हैं। शनिवार यानी आज उत्तराखंड की पहली डबल लेन टनल का लोकार्पण किया गया। मार्ट 2019 में इस टनल का काम पूरा होना था लेकिन 5 महीने पहले ही ये टनल आम जनता को समर्पित कर दी गई है। इस टनल के खुलने से आम जनता को जाम से बड़ी राहत मिलेगी। दरअसल अब तक डाट काली सुरंग से वाहन आते जाते थे। संकरी होने की वजह से वहां पर भयंकर जाम की स्थिति बन जाती थी। ऐसे में इस नई डबल लेन टनल को तैयार किया गया है। इस टनल की खूबियों के बारे में भी आपको बता देते हैं। इस टनल की लंबाई 330 मीटर है और इसे ईपीसी यानी कि इंजीनियरिंग प्रिक्योरमेंट कंस्ट्रक्शन के तहत बनाया गया है।
मां डाटकाली में नवनिर्मित डॉ. विश्वेश्वरैया डबल लेन टनल को जनता को समर्पित किया। 330 मीटर लंबी इस टनल की डेडलाइन मार्च...
Posted by Trivendra Singh Rawat on Saturday, October 6, 2018