Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
: उत्तराखंड में सैनिकों और पूर्व सैनिकों की पत्नियों के लिए अच्छी खबर है। अब सैनिकों और पूर्व सैनिकों की पत्नियों को हाउस टैक्स नहीं देना पड़ेगा। इससे पहले सिर्फ सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए ही हाउस टैक्स में छूट का प्रावधान था। यानी पहले सैनिकों और पूर्व सैनिकों की पत्नियों को ये हक नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में किसी सैनिक की पत्नी के नाम पर घर है, तो काफी समस्याएं सामने आती थी। तमाम परेशानियों और अड़चनों को समझने के बाद मसूरी विधायक गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मांग की। उन्होंने इस बात के बारे में विस्तार से सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को बताया और आखिरकार सीएम त्रिवेंद्र ने इस बात का ऐलान कर दिया कि उत्तराखंड में सैनिकों और पू्र्व सैनिकों की पत्नियों को भी हाउस टैक्स नहीं देना पड़ेगा।