उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दिवाली पर मिला बोनस का तोहफा

उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। सरकार ने दिवाली से पहले बोनस का तोहफा दिया है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand government: Good news for government employ in uttarakhand
Image: Good news for government employ in uttarakhand

देहरादून: दीपावली से पहले उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों के लिए एक शानदार खबर है। इस बार बोनस का तोहफा उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को मिल रहा है। इस फैसले के बाद उत्तराखंड के करीब डेढ़ लाख कर्मचारियों को सीधा फायदा मिलेगा। बताया ये भी जा रही है कि बोनस देने के लिए सरकार पर डेढ़ सौ करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा। बोनस का इंतजार काफी वक्त से उत्तराखंड में राज्य कर्मचारियों को था। जाहिर सी बात है कि ये उनके लिए एक खुशखबरी की तरह है। शासन ने कर्मचारी संगठनों से प्रस्ताव मिला था। जिसके आधार पर बोनस देने की बात मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तक पहुंचाई गई। अब सीएम की तरफ से भी इसे मंजूरी मिल गई है। दरअसल मुश्किल ये भी थी कि बोनस पर निकाय चुनाव आचार संहिता की भी तलवार लटकी थी।

यह भी पढें - Video: केदारनाथ फिल्म का ट्रेलर लॉन्च, याद आया आपदा का वो खौफनाक मंजर..देखिए
इस सिलसिले में अराजपत्रित और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को भी फायदा मिलेगा। इस मांग को लेकर राज्य कर्मचारी सीएम से भी मिले थे। अब सीएम की तरफ से इस बात को मंजूरी मिल गई है और राज्य वित्त विभाग को आदेश दिए गए। इससे पहले सितंबर में भी राज्य कर्मचारियों को खुशखबरी मिली थी। राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में उस दौरान दो फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। कैबिनेट बैठक में इस पर मुहर लग गयी थी। अब सरकार ने दिवाली पर राज्य कर्मचारियों के लिए एक और बड़ा फैसला लिया है। आपको बता दें कि राज्य कर्मचारियों को दीपावली के मौके पर 7 हजार रुपये बोनस देने की व्यवस्था है। बोनस की पात्रता के लिए वेतन की पात्रता तय है। फिलहाल नए फैसले से सरकार के कंधों पर 150 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।