Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
चमोली: धनतेरस पर बदनीनाथ में मौजूद जिस श्रद्धालु ने भी ये नज़ारा देखा...हैरान रह गया। अब बाबा बदरी विशाल सोने के सिंहासन के बाद सोने की छत पर विराजमान हो गए हैं। भगवान बदरी नारायण के दर्शनों के लिए दिनभर श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। आपको बता दें कि वृंदावन के कारीगरों के द्वारा ये काम किया गया है। गर्भगृह में सोने की परत चढ़ाने के बाद वृंदावन के कारीगर भी वापस लौट आए। एक साल पहले ही अजय गुप्ता, अतुल गुप्ता और राजेश गुप्ता ने बदरीनाथ के गर्भगृह में मौजूद नारायण की मूर्ति के ऊपर की छत पर सोने की चादर लगाने की इच्छा जताई थी। हालांकि इस वक्त ये आयोजन रद कर दिया गया था। अब भगवान बदरीनाथ की मूर्ति के ऊपर की छत पर सोने की परत लगाने का काम पूरा हो गया है।