Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चमोली: हिंदुओं की आस्था के प्रतीक भगवान श्री बदरी विशाल के कपाट शीतकाल के लिए बंद करने की तैयारी हो गई है। इस बार भव्य आयोजन होगा और हजारों लोग इस भव्य आयोजन के गवाह बनेंगे। इसके लिए तारीख और वक्त भी तय हो गया है। बदरीनाथ धाम के कपाट मंगलवार यानी 20 नवंबर को शाम 3 बजकर 21 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। इसके लिए 16 नवंबर से कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत पंच पूजायें शुरु हो जायेगी। पंच पूजा के तहत में सबसे पहले 16 नवंबर श्री गणेश जी के कपाट बंद होंगे। इसके बाद 17 नवंबर आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट बंद हो जायेंगे।18 नवंबर खड्ग पुस्तक पूजन होगा और 19 नवंबर दिन में लक्ष्मी जी का आह्वान होगा। 20 नवंबर की शाम 3 बजकर 21 मिनट पर श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिये जाएंगे।