उत्तराखंड में जल्द होगी 500 डॉक्टरों की नियुक्ति, हर जिले में बनेगा ICU

उत्तराखंड में जल्द ही 500 डॉक्टर्स की नियुक्ति होगी। खासतौर पर पहाड़ में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के लिए ये काम हो रहा है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: 500 doctors to appointed in uttarakhand
Image: 500 doctors to appointed in uttarakhand

नैनीताल: उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक अच्छी खबर है। जल्द ही उत्तराखंड को 500 नए डॉक्टर मिलने वाले हैं और खासतौर पर इनकी तैनाती उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में की जाएगी। खुद सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस बारे में जानकारी दी है। 500 डॉक्टर्स की तैनाती के साथ ही हर जिले में आईसीयू यूनिट खोली जा रही है, जिनका काम जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा। आइए आपको बताते हैं कि सीएम द्वारा क्या क्या घोषणाएं की गई हैं।
हर जिले में एक करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से ICU स्थापित किए जाएंगे। अगले वित्तीय वर्ष तक हर जिला अस्पताल आईसीयू से लैस होगा।
उत्तराखंड में जल्द ही 500 डॉक्टरों की नियुक्ति होगी। इसके अलावा प्रदेश में डॉक्टरों के 2700 पद सृजित हैं।

यह भी पढें - उत्तराखंड: श्रीनगर के होटल में बेखौफ होकर घुसा बाघ, देखिए हैरान कर देने वाला वीडियो
मेडिकल कॉलेज से पढ़कर आने वाले 50 डॉक्टरों की तैनाती महिला अस्पतालों में की जाएगी। 138 पद मेडिकल कॉलेजों के लिए विज्ञापित किए जाएंगे।
इसके अलावा एक खास बात ये है कि सरकार एक खास कार्यक्रम ‘मेरा सामाजिक दायित्व’ शुरू कर रही है। इसके तहत प्राइवेट डॉक्टर्स से बात की जाएगी और उनकी सेवाएं सरकारी हॉस्पिटल में भी ली जाएगी।
इसके साथ ही सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जल्द ही प्रदेश में कैंसर अस्पताल का निर्माण होगा और उसमें अलग अलग श्रेणी के 150 पद सृजित होंगे।
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि रामनगर, सल्ट और टिहरी के सरकारी अस्पतालों को पीपीपी मोड में सौंपा जाएगा।

यह भी पढें - उत्तराखंड से एक अच्छी खबर, ससुर ने पिता बनकर किया विधवा बहू का कन्यादान
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में एक हजार से ज्यादा डॉक्टर्स की नियुक्ति की जा चुकी है और करीब 75 फीसदी खाली पद भरे जा चुके हैं। टेली कार्डियोलॉजी, टेलीमेडिसिन और टेली रेडियोलॉजी जैसी फैसलिटी मरीजों को दी जा रही है।
दरअसल सीएम त्रिवेंद्र ने ये सब बातें हल्द्वानी में बताई। हल्द्वानी में महिला अस्पताल का नवनिर्मित भवन बनकर तैयार हुआ है और सीएम इसके लौकार्पण के लिए यहां पहुंचे थे।
उन्होंने बताया कि अब महिला अस्पताल 100 बेड का हो जाएगा। इस अस्पताल में 84 बेड सामान्य वर्ग के लिए होंगे। 12 बेड नवजातों के लिए होंगे और 4 बेड एनसीयूसी के लिए होंगे। देखना है कि कितनी जल्दी स्वास्थ्य सेवाओं में और भी सुधार होता है।