उत्तराखंड की तरफ बॉलीवड का झुकाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच बॉलीवुड डायरेक्टर राजकुमार संतोषी एक बड़ा काम करने जा रहे हैं।
-
कपिल
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: rajkumar santoshi two film shooting in uttarakhand
: बीते कुछ महीनों से देखा जा रहा है कि उत्तराखंड की तरफ बॉलीवुड खिंचा चला आ रहा है। लगातार नए नए डायरेक्टर्स यहां आ रहे हैं और फिल्में शूट कर रहे हैं। इस बीच एक अच्छी खबर ये है कि बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टरों में शुमार राजकुमार संतोषी उत्तराखंड में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग मई 2019 में शुरू होगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान विभाजन पर होगी। इसके अलावा ये भी बताया जा रहा है कि वो अपनी एक और भी फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में करेंगे। खास बात ये भी है कि राजकुमार संतोषी ने देहरादून या आसपास के क्षेत्र में फिल्म स्टूडियो खोलने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के सामने रखा है। उत्तराखंड के बारे में राजकुमार संतोषी ने कुछ खास बातें बताई हैं।
यह भी पढें - टिहरी गढ़वाल के पुरसोल गांव की बेटी को बधाई, मिस एशिया 2018 के टॉप 10 में बनाई जगह
आपको बता दें कि राजकुमार संतोषी अब तक घायल, दामिनी, अंदाज अपना अपना, घातक, पुकार, लज्जा, खाकी और अजब प्रेम की गजब कहानी जैसी फिल्मों के डायरेक्टर रह चुके हैं। राजकुमार संतोषी ने कहा कि नैसर्गिक सौंदर्य से भरपूर उत्तराखंड फिल्मों की शूटिंग के लिए वर्ल्ड मार्केट खोल सकता है। राज्य में फिल्म शूटिंग के लिए लोकेशन की अपार विविधता है।यहां कई ऐसे प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर अनछुए लोकेशन हैं, जो फिल्ममेकर्स के कैमरे में अभी तक कैद नहीं हो पाए हैं। देहरादून में फिल्म स्टूडियो खोलने का प्रस्ताव भी सीएम त्रिवेंद्र को दिया गया है। देहरादून के आसपास के क्षेत्र में फिल्म स्टूडियो खोलने के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने सचिव सूचना को स्टूडियो के मुताबिक भूमि चयन और फील्ड निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढें - Video: लॉन्च हुआ नया गढ़वाली गीत..पहाड़ की खूबसूरत वादियों के ये नज़ारे देखिए
यानी ये माना जा सकता है कि जल्द ही उत्तराखंड में राजकुमार संतोषी का फिल्म स्टूडियो खुल सकता है, जिससे स्थानीय हुनरमंद युवाओं को भी फिल्म इंडस्ट्री का रास्ता खुल सकता है। इस मौके पर सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग के निर्माण को मिशन मोड पर प्रोफेशनल एप्रोच के साथ बढ़ावा दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए फिल्म पॉलिसी को अपडेट किया जा रहा है। इसे जल्द से जल्द कैबिनेट के सामने लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में फिल्म निर्माण के लिए सब्सिडी, सुविधाएं, अन्य छूटें और कानून व्यवस्था का सहयोग दिया जा रहा है। इसके साथ ही सरकार राज्य में भारतीय फिल्म और टेलिविजन संस्थान (एफटीआईआई) पुणे की शाखा खोलने के लिए काम कर रही है।