Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: अगर स्टिंग हैं, तो वो सार्वजनिक क्यों नहीं होते ? पब्लिक को आखिर कब तक सिर्फ वोट बैंक समझा जाएगा ? आखिर किस बात का इंतजार कर रही है कांग्रेस ?
हुआ यूं है कि उत्तराखंड में सियासत के उबाल ने पांचवां गियर पकड़ लिया है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने बयान दिया कि उनके पास सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों और उनके परिवारों के स्टिंग हैं। इसके जवाब में सीएम त्रिवेंद्र ने कहा है कि अगर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के भीतर दम है तो वो अपने बयान को साबित करें और देहरादून के परेड ग्राउंड में बड़ी स्क्रीन पर इसे दिखाएं। सवाल ये है कि अगर कांग्रेस के पास वाकई में स्टिंग पड़े हैं, तो किस बात का इंतजार हो रहा है? त्रिवेंद्र का कहना है कि वो इस मसले पर कुछ बोलना नहीं चाह रहे थे लेकिन अब खुली चुनौती देते हैं कि इस स्टिंग को दिखाएं। इस बीच सीएम ने खुद एक बड़ी बात कही है। ये भी जानिए…