Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
: उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से हरबर्टपुर से बड़कोट और कोटद्वार से श्रीनगर मार्ग को आॅल वेदर रोड़ से जोड़ते हुए चारधाम सड़क परियोजना के मुताबिक करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली से बड़ी संख्या मे आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा 111 किमी लम्बाई के हरबर्टपुर से बड़कोट मार्ग और 137 किमी लम्बाई के कोटद्वार से श्रीनगर मार्ग का उपयोग किया जाता है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दोनों मार्गों को ऑल वेदर रोड़ से जोड़ते हुए चारधाम सड़क परियोजना के अनुरूप किए जाने की आवश्यकता है। साथ ही हरिद्वार में 2021 में होने वाले कुम्भ मेले को देखते हुए गंगा नदी पर कनखल से नीचे जगजीतपुर के निकट 2.5 किमी लम्बाई के 4-लेन सेतु और हरिद्वार में ही 47 किमी लम्बाई की रिंग रोड़ के निर्माण की स्वीकृति देने का भी अनुरोध किया। कहा जा रहा है कि इस वित्तीय वर्ष में केंद्रीय सड़क निधि के अंतर्गत 284 करोड़ 11 लाख रूपए के 25 प्रस्तावों को हरी झंडी मिल सकती है।