Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में 25 दिसंबर से शुरू हुई अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना का फायदा गरीब मरीजों को मिलने लगा है। देहरादून में योजना के तहत गोल्डन कार्ड वाले पहले मरीज को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। जौलीग्रांट अस्पताल में गोल्डन कार्ड के जरिए हार्ट पेशेंट को एडमिट किया गया है, जहां आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। मरीज का नाम घाना सिंह है, जो कि भानियावाला के रहने वाले हैं। हार्ट संबंधी बीमारी की वजह से घाना सिंह की तबियत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अलट बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर अटल आयुष्मान योजना का शुभारंभ किया था। योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनवाने वाले परिवार को 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त मिलेगा। योजना शुरू होने के साथ ही लोगों ने गोल्डन कार्ड के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराना शुरू कर दिया है।