Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: सरकारी स्कूलों के बद्तर हालात किसी से छुपे नहीं हैं, खासकर उत्तराखंड में जहां पर पहाड़ों से भाग कर मैदान का रूख करने के लिए टीचर्स जमीन-आसमान एक किए रहते हैं। ठंड शुरू होते ही गुरु जी और मास्टरनी जी स्कूल छोड़ अपने घरों के लिए निकल पड़ते हैं, लेकिन कुछ टीचर्स ऐसे भी हैं जिनके लिए छुट्टियां आराम फरमाने का नहीं, बल्कि छात्रों का भविष्य संवारने का मौका है। ऐसे ही एक टीचर हैं राजीव शर्मा जो कि ठंड की छुट्टियों में घर जाने की बजाय स्कूल में गणित की एक्सट्रा क्लास ले रहे हैं। राजीव शर्मा कोटद्वार के सिगड्डी में जीआईसी जयदेवपुर में गणित पढ़ाते हैं। इन दिनों शीतकालीन अवकाश चल रहा है, लेकिन राजीव शर्मा ने शीतकालीन अवकाश पर घर जाने की बजाय छात्रों की एक्सट्रा क्लास लेते हैं ताकि उनका रिजल्ट बेहतर हो।