Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: आज आप उत्तराखंड के हर बड़े फेसबुक पेज पर देखिए, ये ही वीडियो आपको दिखेगा। कभी कभी अच्छे कामों की तारीफ होनी चाहिए। उत्तराखंड संस्कृति, खूबसूरती की बात अगर एक बड़े मंच पर हो रही हो, तो अच्छा लगता है। इसी तरह से रमेश भट्ट की भी तारीफ हो रही है। यकीन मानिए ये वीडियो आप देखेंगे तो अच्छा लगेगा। वैसे ये पहली बार नहीं है, जब रमेश भट्ट का इस तरह का वीडियो सामने आ रहा है। इससे पहले भी कई मंचों पर वो खुलकर उत्तराखंड के बारे में वो बातें बता चुके हैं, जिन्हें सुनकर मंच से तालियों की गड़गड़ाहट सुनने को मिली। इस वीडियो में वो देश और दुनिया के सामने उत्तराखंड की अनछुए पहलुओं को सामने रख रहे हैं और उत्तराखंड आने के लिए कह रहे हैं। देश के बड़े चैनलों में बड़े पदों पर रह चुके रमेश भट्ट ने एक बार फिर से उत्तराखंड की खूबियों को बड़ी खूबसूरती से बयां किया है।