Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: सूबे के सरकारी कॉलेजों के टीचर्स के लिए नया साल सातवें वेतनमान का तोहफा लेकर आया। प्रदेश की यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों के टीचर्स को सातवें वेतनमान का लाभ जल्द मिलने लगेगा। इस संबंध में एक-दो दिन में शासनादेश जारी होगा। टीचर्स को सातवां वेतनमान देने की पत्रावली को उच्च शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. धन सिंह रावत द्वारा अप्रूव किया गया है। इसके साथ ही प्रस्ताव को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की तरफ से भी हरी झंडी मिल चुकी है। जिसके बाद उत्तराखंड के सरकारी विश्वविद्यालयों, डिग्री कॉलेजों और सहायता प्राप्त अशासकीय डिग्री कॉलेजों के सैकड़ों शिक्षकों को नए साल पर सातवें वेतनमान का तोहफा मिलना तय हो गया है। टीचर्स को सातवें वेतनमान का फायदा देने के बारे में एक-दो दिन में शासनादेश जारी होने की उम्मीद है।