लीजिए...अगर आप पौड़ी गढ़वाल से हैं, तो जल्द ही अपने अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के कार्ड बनवाइए। सरकार का मकसद हर किसी के कार्ड बनवाना है।
-
कोमल
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Atal ayushman uttarakhand yojna in pauri garhwal
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नया बस अड्डा पौड़ी में अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित करते हुए कहा कि उत्तराखंड पहला राज्य है, जहां सभी प्रदेश वासियों को निशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की जा रही है। इस योजना के तहत जल्द ही बच्चों व बुजुर्गों के लिए निशुल्क ओपीडी की भी सुविधा दी जायेगी। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी से राज्य में पूरी तरह से समर्पित एयर-एम्बुलेंस शुरू हो जायेगी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के तहत निर्मित होने वाले निरन्तर बनते रहेंगे, इसकी कोई सीमा निर्धारित नही है, जब तक सबके कार्ड नही बन जाते इसकी प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जब भी पौड़ी का जिक्र आता है, हमारे सामने पलायन की तस्वीर उभरती है। यह एक कड़वी सच्चाई है कि पलायन की मार पौड़ी जिले पर सबसे ज्यादा पड़ी है।
यह भी पढें - उत्तराखंड में लोकसभा सीटों के लिए BJP में ‘नो वेकैंसी’-अजय भट्ट
सीएम ने कहा कि हम इस स्थिति को बदलने के लिए गंभीरता से काम कर रहे हैं। इसके लिये बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा, और रोजगार के मुद्दों पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पौड़ी जिले की भौगोलिक स्थितियों को करीब से देखा है। हमारे पहाड़ों में कई बार लोगों को इलाज के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हम नहीं चाहते कि कोई गरीब व्यक्ति पैसों की कमी के कारण बेहतर इलाज के लिए तरसता रह जाए। इसलिए हमने संकल्प लिया है कि हम सर्वे भवंतु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामया के भाव को चरितार्थ करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 21 सितंबर को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा आयुष्मान भारत योजना शुरू की गई है। इस योजना से उत्तराखंड के 5 लाख 37 हजार गरीब परिवारों को लाभ मिल रहा है, लेकिन हमारे प्रदेश में लाखों परिवार ऐसे हैं, जो बीपीएल श्रेणी में नहीं आते हैं, और न ही उनके पास बड़े अस्पतालों में उचित इलाज के लिए पर्याप्त पैसा है। इसलिए प्रदेश के सभी 23 लाख परिवारों को निशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध हो इसके लिए अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना शुरू की गई है।
यह भी पढें - ये है उत्तराखंड..अनुष्का नेगी के इलाज का खर्च उठाएगी कर्नल अजय कोठियाल की टीम
आज यूनिवर्सल हेल्थ कवर स्कीम शुरू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। राज्य के सभी परिवार, कैंसर और हृदयरोग जैसी 1350 बीमारियों का साल में पांच लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज सरकारी और सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पतालों में करवा सकते हैं। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल जी की जयंती के अवसर पर हमने इस योजना की शुरुआत की गई। कुल मिलाकर उत्तराखंड में 1061 लोग इन योजनाओं का फायदा ले चुके हैं। पौड़ी में अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के 17 हजार 262 गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं। पौड़ी में अब तक 25 लोगों ने अटल आयुष्मान योजना के तहत लाभ लेने के लिए क्लेम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना को बहुत ही सरल बनाने की कोशिश की गई है। हमारी कोशिश है कि प्रदेशवासियों का अच्छा स्वास्थ्य रहे। गम्भीर बीमारी में लोगों को काफी धन खर्च करना पड़ता है। परंतु अब इस कैशलैस योजना से लोगों को बहुत सहूलियत मिलेगी। बिना पैसे के भी ईलाज सम्भव होगा।