Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में सगंध खेती (सुगंध देने वाले पौधे) के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार भी सगंध खेती को बढ़ावा देने के लिए नई-नई योजनाएं ला रही है, ताकि किसानों को सगंध खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। इसी कड़ी में सरकार ने देवभूमि में इत्र फैक्ट्री लगाने का फैसला लिया है। इसके लिए केंद्र सरकार की तरफ से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत नौ करोड़ रुपये का बजट मिला है। सरकार की कोशिशें रंग लाईं तो जल्द ही उत्तराखंड के पहाड़ी फूलों की महक दुनिया को महकाएगी। सेलाकुई के सगंध पौधा केंद्र में इत्र फैक्ट्री लगाने की कवायद शुरू हो गई है। फैक्ट्री में तैयार परफ्यूम और सेंटेड ऑयल दूसरे देशों में भी एक्सपोर्ट किए जाएंगे। इत्र फैक्ट्री बनने से सगंध खेती को बढ़ावा मिलेगा। बेरोजगारी के साथ ही पलायन में कमी आएगी।