Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चर्चा में रहने का हुनर खूब जानते हैं। हरीश रावत अपनी राजनैतिक गतिविधियों से इतर अपनी खास पार्टियों के लिए जाने जाते हैं। आम पार्टी, नींबू पार्टी और पहाड़ी फलों की पार्टी के बाद हरीश रावत एक बार फिर मशरूम पार्टी के साथ हाजिर हैं। हरदा की तरफ से देहरादून में 12 जनवरी को मशरूम पार्टी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मेहमानों को पहाड़ी व्यंजनों के साथ-साथ मशरूम से बने व्यंजन परोसे जाएंगे। मशरूम पार्टी के जरिए हरीश रावत अपनी राजनैतिक जड़ें मजबूत करने और कांग्रेस के दूसरे गुट को सियासी संदेश देने की कोशिश में जुटे हैं। मकर संक्रांति पर होने वाली मशरूम पार्टी का आयोजन एक वेडिंग प्वाइंट में किया जाना है। जिसमें मशरूम गर्ल के नाम से मशहूर दिव्या रावत और उनके साथियों को सम्मानित किया जाएगा।