उत्तराखंड को अटल आयुष्मान योजना से एक और फायदा, अब निज़ी लैब में भी मुफ्त इलाज

अगर आपने अटल आयुष्मान योजना से एक और फायदा मिला है। अब आप निजी लैब में भी कैशलेस इलाज करा सकेंगे।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
उत्तराखंड: Good news about atal ayushman uttarakhand yojna
Image: Good news about atal ayushman uttarakhand yojna

देहरादून: उत्तराखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के जरिए प्रदेश सरकार ने सूबे के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात देने के बाद अब योजना में निजी पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी केंद्रों को भी शामिल कर लिया है। जिसके बाद निजी पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी केंद्रों में सभी जांचें मुफ्त होंगी। अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के तहत मरीजों को दूसरी कई सुविधाओं का लाभ मिलने जा रहा है। आगामी 26 जनवरी को योजना का दूसरा चरण शुरू होगा। जिसके बाद राज्य के सरकारी कर्मचारी और पेंशनर भी इस योजना का फायदा उठा सकेंगे। मरीजों को लिस्टेड अस्पतालों में कैशलेस ओपीडी का फायदा मिलेगा, साथ ही लिस्टेड दुकानों से मरीज मुफ्त दवाएं ले सकेंगे। सरकार प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी इस योजना से जोड़ने जा रही है।

यह भी पढें - खुशखबरी: अब देहरादून से देश के 3 बड़े शहरों के लिए फ्लाइट, 20 जनवरी से शुरुआत
हालांकि योजना में शामिल होने पर उनसे हर महीने कितना अंश लिया जाएगा, इस पर अभी कोई फैसला होना बाकी है। योजना से सूबे के कर्मचारी भी जुड़ेंगे। कर्मचारियों और अफसरों को कितना अंश जमा कराना है, इसके लिए अलग-अलग स्लैब बने हैं। क्लास-1 अफसरों को 400 रुपये, क्लास-2 को 300 रुपये, क्लास-3 को 200 रुपये और क्लास-4 को 100 रुपये प्रतिमाह की दर से अपना अंश देना होगा। आपको बता दें कि राज्य सरकार ने बीते 25 दिसंबर को अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना की शुरुआत की थी। योजना के तहत हर परिवार को 5 लाख रुपये सालाना कैशलेस इलाज मुहैया कराया जाएगा। प्रदेश के 17 लाख से ज्यादा परिवारों को इस योजना का फायदा मिलेगा।कुल मिलाकर कहें तो उत्तराखंड के लिए ये एक शानदार योजना है, जिसका आप अच्छी तरह से फायदा उठा सकते हैं।