टिहरी में भी लोगों को अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना का लाभ मिलना शुरू हो गया है। हर परिवार के 5 लाख तक का सालाना इलाज का खर्च सरकार देगी।
-
आदिशा
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Atal ayushman yojna in tehri garhwal
टिहरी गढ़वाल: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नई टिहरी के प्रताप इण्टर कालेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के तहत अब तक 3 लाख 77 हजार 744 परिवारों के गोल्डन कार्ड बना दिये गये हैं। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना एक ऐसी योजना हैं जिसके तहत हर परिवार को 05 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। इस योजना को प्रदेशभर में संचालित किया जा रहा हैं। अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के अन्तर्गत प्रदेश के सभी 23 लाख परिवारों को लाभान्वित किया जायेगा। प्रतिदिन 35 हजार गोल्डन कार्ड बनाये जा रहे हैं। कोई भी व्यक्ति पैसे के अभाव के कारण इलाज से वंचित न रहे, इस मकसद से ये योजना चलायी जा रही है और इस योजना का लाभ सभी वर्गो के लोगों को दिया जा रहा हैं।
यह भी पढें - अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना का कार्ड ऐसे बनाएं, पढ़िए आपके काम की खबर
टिहरी जिले के 11 अस्पताल अटल आयुष्मान योजना के अन्तर्गत चिह्नित हैं। जनपद टिहरी के 122 लोग अब तक इस योजना का लाभ ले चुके है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने लोगों से अपील की कि वे अपने आस-पास के सभी लोगों को गोल्डन कार्ड बनाने के लिए प्रेरित करें। ताकि अधिक से अधिक परिवार इस योजना का फायदा उठा सकें। उन्होने कहा कि हमने नई टिहरी के बौराड़ी स्थित जिला चिकित्सालय को पीपीपी मोड पर दिया हैं ताकि क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य उपचार के लिए बाहर के क्षेत्रों में न जाना पड़े। उन्होने बताया कि 13 विशेषज्ञ डाॅक्टर बौराडी स्थित जिला चिकित्सालय में तैनात रहेंगें। जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में 40 टेलीमेडिसन सेन्टर की स्थापना किये जाने पर जिलाधिकारी सोनिका को बधाई दी गई। मुख्यमंत्री ने अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के तहत प्रतिमा, सर्वा देवी, अनिल प्रसाद बिजल्वाण, साधना रावत एवं आशा बहुगुणा को गोल्डन कार्ड वितरित किये।
यह भी पढें - उत्तराखंड को अटल आयुष्मान योजना से एक और फायदा, अब निज़ी लैब में भी मुफ्त इलाज
इसके अलावा मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने टिहरी में कुल 221 करोड़ 81 लाख रूपये की लागत की कुल 89 योजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास किया। जिनमें से 88 करोड़ 84 लाख रूपये से बनी 49 योजनाओं का लोकापर्ण एवं 132 करोड़ 97 लाख रूपये की लागत से बनने वाली 40 योजनाओं का शिलान्यास किया। जिन योजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास किया गया वो ग्रामीण विकास, पीएमजीएसवाई, पेयजल निगम, शिक्षा, लोनिवि, कृषि, स्वास्थ्य, लघु सिंचाई एवं आयुर्वेदिक विभाग की योजनायें थी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि मार्गो की दूरी कम करने के लिए राज्य में पुल निर्माण के कार्यों को गति दी जायेगी। राज्यभर से लगभग 200 पुलों की मांग हैं जिन्हें 2022 तक बनाया जायेगा। इस साल 125 पुलों के निर्माण को स्वीकृति दी जायेगी। उन्होंने कहा कि टिहरी के डोबरा-चांठी पुल के शीघ्र निर्माण को ध्यान में रखते हुए एकमुश्त में 87 करोड़ रुपये जारी किये गये हैं। जल्द ही डोबरा-चांठी पुल जनता को समर्पित कर दिया जायेगा।