Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के गांवों और शहरों की कनेक्टिविटी मजबूत करने पर सरकार का फोकस है। प्रदेश सरकार उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी मजबूत करने में जुटी है। इसी कड़ी में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गांवों को एक-दूसरे से जोड़ने के लिए 200 पुल बनाने का ऐलान किया। इससे प्रदेश को पर्यटन प्रदेश बनाने में मदद मिलेगी, साथ ही यातायात में भी सुविधा होगी। टिहरी में अटल आयुष्मान योजना की शुरुआत करते हुए सीएम रावत ने इसे अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताया। उन्होंने कहा कि साल 2022 तक प्रदेश में 2 सौ नए पुलों का निर्माण किया जाएगा। नई हवाई सेवाएं भी शुरू की जाएंगी। उन्होंने टिहरी के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का भी ऐलान किया। पुलों को लेकर सरकार का क्या क्या प्लान है। आइए इस बारे में भी हम आपको बड़ी बातें बता देते हैं।